फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   broken road turns into bog.

खोदी गई सीवर लाइन दलदल में तब्दील

Mon, 30 Nov 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Nov 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
broken road turns into bog.

देहरादून में बल्लूपुर चौक के पास न्यू कॉलोनी के मेन रास्ते के सामने पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान जेसीबी मशीन से पानी का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पाइप से पानी बहने से खोदी गई सीवर लाइन दलदल में तब्दील हो गई। अब इसकी वजह से कालोनी का रास्ता और पानी की सप्लाई तीन दिन से बंद है। लोगों के वाहन कालोनी में कैद हो गये हैं। पैदल निकलने पर फिसलने का खतरा है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर आना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन


बल्लूपुर चौक पर जीएमएस रोड की ओर न्यू कालोनी कालोनी में लगभग 55 मकान हैं, जिनमें निवास करते है लगभग 220 लोग। तीन दिन से रास्ता-पानी बंद होने से लोगों का बुरा हाल है। रविवार को अमर उजाला रिपोर्टर और फोटो जर्नलिस्ट अनिल डोगरा ने कॉलोनी के लोगों का हाल जानने पहुंचे, तो लोगों ने कुछ यूं बयां किया दर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिक्कतें तो विगत तीन माह से हैं, लेकिन तीन दिन से यह समस्या नासूर बन गई। घरों में पानी नहीं आने से हाल बेहाल है। पानी इतना बह गया है कि इंजन लगाकर निकलवाना पडे़गा। कार्यदायी संस्था ने हाथ खड़े कर दिये। बार-बार फोन करने पर भी उनके अधिकारी-कर्मचारी मौके पर आने को तैयार नहीं हैं।
- प्रताप असवाल, कॉलोनी सचिव

कभी इतनी बड़ी समस्या से नहीं जूझना पड़ा। पानी की किल्लत से नहाना-धोना दूर की कौड़ी हो गया है। रास्ते में कीचड़ होने से घर में कैद होकर बच्चों का ध्यान रखना पड़ रहा है।
- एपी पोखरियाल, कॉलोनीवासी

घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे घर से बाहर जाने की जिद करते हैं, लेकिन दलदल में गिरकर चोट लगने का डर रहता है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं हैं। जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो उनके कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
- एचपी बडोला, कॉलोनी वासी

नहाने कपडे़ धोने के लिए पानी तीन दिन से खत्म है। पीने की व्यवस्था कॉलोनी के बाहर से करनी पड़ रही है। सब्जी और दूध वाले भी गली में नहीं आ पा रहे हैं। अब दलदल से गुजरकर जरूरत का सामना लाने को मजबूर है।
- रजनी बडोला, गीता असवाल, गृहणी

बच्चों को बिना नहाये ही स्कूल भेजना पड़ रहा है। बाहर स्कूल वैन में छोड़ने जाने केदौरान गिरने का डर रहता है। पानी की समस्या से पूरी कॉलोनी का हाल बेहाल है।
- सुधा रावत, गृहणी

रिश्तेदारी, फार्म हाउस में चले गये
रास्ता और पानी बंद होने से कुछ लोग अपनी रिश्तेदारी या जिनके पास फार्म हाउस में चले गए हैं। लेकिन जिनके रिश्तेदार नहीं हैं और फार्म हाउस या दूसरा मकान नहीं है तो वह कहां जाए।


मोबाइल कंपनी का गड्ढा बना मुसीबत
पंडितवाडी में सेंट्रल बैंक के पास रहने वाले पंकज अग्रवाल ने बताया कि बैंक के सामने एक मोबाइल कंपनी ने कई दिनों से गड्ढा खोदा है। गड्ढे में वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त और वाहन चालक घायल हो रहे हैं। सूचना पर भी कंपनी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर भी नहीं आ रहे।

गड्ढे ने किया घर में कैद
शांतिकालोनी गोविंदगढ़ में रहने वाले विजय कुमार गुप्ता के मकान के सामने कार्यदायी संस्था सीवर लाइन का गड्ढा खोदकर चली गई। गुप्ता जी ने बताया कि रास्ता नहीं होने के कारण वह घर में कैद हैं। गाड़ियां गड्ढे में गिर रही हैं। दर्जनों लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed