फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bridge made of 40 lakh rupees started crumbling in five months

पांच महीने में ही उखड़ने लगा 40 लाख रुपये की लागत से बना पुल

Thu, 01 Jul 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bridge made of 40 lakh rupees started crumbling in five months
गजियावाला बंकर में पुल की मरम्मत की मांग करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। लोक निर्माण विभाग की ओर से गजियावाला बंकर में बनाया गया पुल पांच महीने पहले ही उखड़ने लगा है। 40 लाख रुपये की लागत से बना पुल क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों समेत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनीता शर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण जनवरी में शुरू किया गया था, लेकिन मानसून के शुरूआत में ही पुल का सीमेंट उखड़ने से सरिया दिखने लगी हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल ने कहा कि पांच महीने में ही पुल में गड्ढे होने से गुणवत्ता का पता चलता है। उन्होंने पुल का सही से निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed