प्रशासन की लापरवाही से देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, गिरा 115 साल पुराना पुल, कई वाहन मलबे में दबे
शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे देहरादून के गढ़ी कैंट में पुल टूट गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुल का पुनर्निर्माण होना था मगर लापरवाही प्रशासन की रही कि इतने पुराने पुल पर आवाजाही को नहीं रोका गया।
वहीं, मलबे में कई वाहन दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह की है। क्षेत्र के बीरपुर में 115 साल पुराना पुल रेत से भरा डंपर गुजरने से गिर गया।
हादसे में एक डंपर समेत कई वाहन के मलबे में दब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य किया।
दोनों मृतक विकासनगर के रहने वाले
पुल गिरने से लगभग 30 फ़ीट नीचे टॉस नदी में पत्थरों पर गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में मॉर्चरी में रखा गया है। परिवार वालो को जानकारी दे दी गई है। दोनों मृतक विकासनगर के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि पुल का पुनर्निर्माण होना था मगर लापरवाही प्रशासन की रही कि इतने पुराने पुल पर आवाजाही को नहीं रोका गया।
कई बार स्थानीय लोगों ने यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की बात की, लेकिर कोई निर्णय नहीं लिया गया। एसडीम सदर प्रत्यूष कुमार का कहना है कि हादसे की जांच की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
पुल टूटने की वजह से प्रमुख देवीस्थल मां संतला देवी मंदिर, जनतंबाला, बानगंगा, काण्डली, जामुन बाला, झाडूबाला सहित कई गांवों को सम्पर्क टूट गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.