{"_id":"ced69d91d1969c89822c37e2e0ed5744","slug":"bribe-ration-storehouse-inquiry-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन गोदाम में रिश्वत, आरोपों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन गोदाम में रिश्वत, आरोपों की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राशन गोदाम में पैसे लेकर ट्रक खाली कराने के आरोपों की जांच उप संभागीय विपणन अधिकारी जीसी धूलिया करेंगे। शनिवार को रीजनल फूड कंट्रोलर (आरएफसी) ने गोदाम पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ के बाद मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने जांच में दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि सरकारी चावल लेकर आये ट्रक चालकों ने गोदाम के अधिकारी पर घूस लेकर ट्रक खाली करवाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
गोदाम पहुंचकर किया निरीक्षण
अमर उजाला में ट्रक ऑपरेटरों के प्रदर्शन की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार सुबह आरएफसी अधिकारी गढ़वाल चंद्रशेखर धर्मसतू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राशन गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारी धर्मसतू ने गोदाम के कर्मचारियों एवं सरकारी चावल लेकर आये ट्रक चालकों से बातचीत और पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गोदाम की समस्याओं को देखते हुए धर्मसतू ने एक निरीक्षक को रोजाना रजिस्टर मेनटेन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब से कोई भी ट्रक कहीं से भी सरकारी राशन लेकर गोदाम आएगा तो जाते वक्त ट्रक का नंबर और चालक का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि शुक्रवार को गोदाम में राज्य खाद्य योजना के चावल नहीं थे। इसलिए गोदाम के अधिकारियों ने राज्य खाद्य योजना के चावल लेकर आये ट्रक को पहले खाली करवाया, जिससे राष्ट्रीय खाद्य योजना के राशन लेकर आये ट्रक चालकों को लगा कि रिश्वत लेकर ट्रक खाली करवाया जा रहा है।
तो पुलिस को क्यों दिया शिकायती पत्र
शुक्रवार को ट्रक चालकों ने गोदाम के अधिकारियों पर रिश्वत लेकर ट्रक खाली करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस संबंध में वरिष्ठ विपणन अधिकारी कैलाश चंद्र पांडेय से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में कुछ नहीं हुआ है। कुछ ट्रक चालक गोदाम के बाहर किसी बात पर हंगामा कर रहे हैं।
सवाल यह है कि जब ट्रक चालक आपस में हंगामा कर रहे थे तो वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र क्यों दिया? प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हल्द्वानी से आये कुछ ट्रक चालकों ने उनके साथ बदतमीजी की।