फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brian Lara's bat auctioned at 1.25 million

1.25 लाख में नीलाम हुए ब्रायन लारा के बल्ले

Fri, 04 Oct 2013 11:59 PM IST
अंशुल डांगी, देहरादून
अंशुल डांगी, देहरादून Updated Fri, 04 Oct 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brian Lara's bat auctioned at 1.25 million

चैरिटी मैच के बाद नीलामी में 75 हजार रुपये में लारा के ऑटोग्राफ वाले बैट को खरीदने वाले राकेश ममगाईं ने कहा कि यह बल्ला हमेशा महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की याद दिलाता रहेगा, जिन्होंने उत्तराखंड में आई आपदा के प्रभावितों के लिए दून पहुंचकर चैरिटी मैच खेला।

विज्ञापन


बल्ला 50 हजार रुपये में नीलाम

बल्ले को खरीदकर उन्होंने भी आपदा प्रभावितों की छोटी सी सहायता करने की कोशिश की है। वहीं एक अन्य बल्ला 50 हजार रुपये में नीलाम किया गया है।

ओल्ड सर्वे रोड निवासी राकेश ममगाईं होटल व्यवसायी हैं। मूल रूप से पौड़ी जिले के मोल्टी गांव निवासी राकेश ममगाई का धर्मपुर और पीपलकोटी में होटल है।

बैट खरदकर सहयोग में बने माध्यम
बृहस्पतिवार देर शाम लारा के ऑटोग्राफ वाले बैट को खरीदकर राकेश ममगाईं काफी खुश हैं। शुक्रवार शाम अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह चैरिटी मैच आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आयोजित किया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सुविधायुक्त हॉस्पिटल बनाना है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस बैट को खरीदकर वे सहयोग में एक माध्यम बन सके हैं। यह उनके लिए खुशी की बात होगी।
विज्ञापन


वहीं लारा का दूसरा बैट 50 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जिसके बारे में एसीए के मालिक आरपी ईश्वर ने बताया कि इसे खरीदने वाले ने अपना नाम गुप्त रखा है।

1.75 लाख की तीन फोटो एल्बम
चैरिटी मैच के बाद नीलामी में ब्रायन लारा के संन्यास और उनके क्रिकेट के यादगार पलों को सहेजती हुई चार फोटो एल्बमों को भी रखा गया। इसमें से एक एल्बम आरपी ईश्वरन ने ब्रायन लारा को तोहफे में दी, जबकि एक फोटो एल्बम 75 हजार और दो एल्बम 50-50 हजार रुपये में नीलाम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरन ने बताया कि नीलामी में बोली लगाने वालों ने अपने नाम गुप्त रखे हैं। मैच के दौरान उपयोग की गई सफेद गेंद को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में याद के तौर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed