फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brian lara in dehradun

ब्रायन लारा को भा गया दून का बटर चिकन

Thu, 03 Oct 2013 09:09 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
brian lara in dehradun

अपने बल्ले से दुनिया में बड़े-बड़े खिलाड़ियों में खौफ पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर ब्रायन लारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून स्कूल में पहुंचकर बच्चे बन गए।

विज्ञापन


उन्हें न केवल अपना बचपन याद आ गया बल्कि दून स्कूल के छात्रों से रूबरू होकर वह बेहद उत्साहित नजर भी आए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ ही लंच का आनंद भी लिया। लारा केदारनाथ घाटी में आपदा पीड़ितों के लिए चैरिटी मैच खेलने देहरादून आए हुए थे।
विज्ञापन


पढें, सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विंडीज क्रिकेटर ब्रायन लारा विश्वप्रसिद्ध द दून स्कूल पहुंचे। स्कूल की लोकल क्रिकेट टीम ने बेहद उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। स्कूल कैप्टन ने उन्हें अपनी पूरी टीम से रूबरू कराया और हर खिलाड़ी की खासियत भी बताई।

मैच फिक्सिंग पर बात
ब्रायन लारा ने हर खिलाड़ी से अलग-अलग बात की। इसके बाद वह स्कूल के ऑडिटोरियम में छात्रों से रूबरू हुए। लंच का वक्त हुआ तो ब्रायन लारा ने अपने लिए लगाए गए विशेष लंच के बजाए बच्चों के साथ ही लंच करने का फैसला किया। बच्चों के साथ बटर चिकन का आनंद लेते हुए ब्रायन लारा ने बच्चों से खूब बातें की। बच्चों ने लारा से मैच फिक्सिंग पर खुलकर बात की।

पढें, केदारनाथ हादसे से नम हुई 'लारा' की आंखे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed