फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy tampered with girls in girls hostel pauri

युवक ने दिन दहाड़े गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को बनाया बंधक, फिर...

Fri, 09 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 09 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
boy tampered with girls in girls hostel pauri

शुक्रवार को एक युवक ने द‌िन दहाड़े गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को चाकू की नोंक पर बंधक बना ल‌िया। इसके बाद जो क‌िया उससे वहां मौजूद सब लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


मामला जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज, घुड़दौड़ी का है। युवक ने छात्राओं को जान से मारने की भी धमकी दी। छात्राओं का शोर सुनकर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे लेकिन युवक दूसरे दरवाजे से फरार हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सकनौली पट्टी असवालस्यूं निवासी नीरज उनियाल की बहन घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज में कुक है। बृहस्पतिवार को नीरज घुड़दौड़ी कालेज में अपनी बहन के पास रुक गया। रात साढ़े दस बजे कालेज की मैस बंद होने के बाद नीरज हॉस्टल परिसर में मौजूद चार छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालकनी से हुअा फरार

boy tampered with girls in girls hostel pauri

छात्राओं ने विरोध किया तो वह गाली-गलौच पर उतारू हो गया। छात्राएं हॉस्टल के कमरे की तरफ भागी तो युवक ने मैस से चाकू निकाला और उनके पीछे दौड़ने लगा।

युवक ने चारों छात्राओं को अंदर से कमरे में बंद कर दिया और छेड़छाड़ की। छात्राओं के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ ने वहां पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस बीच युवक बालकनी से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की तलाशी के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गर्ल्स हॉस्टल के वार्डन डॉ. आशीष उनियाल की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ पौड़ी कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को जान से मारने की धमकी देने, मारपीट, गाली गलौच करने, बंधक बनाने, हॉस्टल में तोड़फोड़ करने आदि आरोपों के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कालेज के रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल की महिला सुरक्षाकर्मी को पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed