फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy kill his grandmother

मोबाइल के चक्कर में ले ली दादी की जान

Fri, 13 Sep 2013 07:26 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 13 Sep 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
boy kill his grandmother

ठीक एक सप्ताह पूर्व छह सितंबर को खिर्सू ब्लॉक के संगेलधार गांव में हुई 70 वर्षीय वृद्धा पूर्णा देवी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली।

विज्ञापन


शुक्रवार को हत्या के आरोपी नाबालिग युवक को पुलिस थाना परिसर में लेकर आई। शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

मोबाइल की चाहत में हत्या
संगेलधार गांव में बीते शुक्रवार की सायं वृद्धा पूर्णा देवी की हत्या मोबाइल की चाहत में हुई थी। अपना गुनाह स्वीकार करते हुए पूर्णा देवी के दूर के रिश्ते के पोते ने यह बात पुलिस तथा ग्रामीणों के समक्ष कही है।
विज्ञापन


पढें, राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत आदतों का शिकार हो चुका किशोर तीन माह पहले अपने ही घर से ढाई हजार रूपए, जबकि पूर्णा देवी के यहां से 500 रूपए पहले भी चुरा चुका था।

नाबालिग है हत्यारोपी
पत्रकार वार्ता में विवेचना अधिकारी थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नाबालिग हत्यारोपी की मां, ग्रामीणों तथा आरोपी किशोर के बयान लिए जा चुके हैं।

घटना के दिन सायं करीब सात बजे किशोर ने अपनी मां से कहा कि दादी (पूर्णा देवी) ने चारपाई खिसकाने के लिए बुलाया है और मैं खाना भी वहीं खाऊंगा।

घर पर ही खाना खाया
कुछ देर बाद वह लौट आया और फिर उसने अपने घर पर ही खाना खाया। दूसरे दिन जब उक्त किशोर की मां को मालूम हुआ कि पूर्णा देवी की हत्या हो चुकी है, तो वह घबरा गई।

पुलिस की पूछताछ के दौरान गांव वालों तथा मां ने यह शक पुलिस के समक्ष रखा, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिली।

गला दबाने की कोशिश

आरोपी किशोर ने अपने बयान में मोबाइल खरीदने के लिए रूपयों की जरूरत बताई, जिसके लिए वह सोच-समझकर पूर्णा देवी को मारने के लिए पहुंचा था।

उसने बताया है कि उसने पूर्णा देवी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर दोनों हाथों से गला दबाने की कोशिश की। पूर्णा देवी के छटपटाने पर पास रखी दरांती भी गले के पास मारी। इसके बाद अपना दाहिना पैर गले पर रखकर उसका गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed