{"_id":"5973949a4f1c1bf6068b47dc","slug":"boy-from-unnao-killed-due-to-fall-in-running-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के गेट पर बैठे युवक को आई झपकी, हमेशा के लिए सो गया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के गेट पर बैठे युवक को आई झपकी, हमेशा के लिए सो गया मौत की नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर झपकी लेना उन्नाव के एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। नींद में गिरकर घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्नाव निवासी दीपक (30, पुत्र रामखिलावन) अपने चाचा के साथ वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटियाला जा रहा था। वह ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
सुबह करीब तीन बजे ट्रेन डोसनी फाटक के समीप पहुंची तो नींद में वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने ट्रेन रुकवाई और युवक की तलाश की।
गंभीर हालत में वह ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी। उसके बाद घायल युवक को ट्रेन में रखा गया। उपचार के लिए ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
वहां से 108 की मदद से घायल दीपक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीआरपी ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।