{"_id":"6f94705b7e045d82098a8b6006cd36ad","slug":"boy-died-to-save-forest-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल बचाने को 9वीं के छात्र ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल बचाने को 9वीं के छात्र ने दे दी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के अधौड़ा गांव में जंगल की आग बुझा रहे किशोर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
ओखलकांडा स्थित ब्लाक मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर अधौड़ा गांव निवासी डूंगर सिंह मेहरा (14) पुत्र हर सिंह मेहरा सोमवार को घर के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने गया था। अचानक असंतुलित होकर वह चट्टान से नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद पटवारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के कांग्रेसी नेता राम सिंह कैड़ा ने बताया कि डूंगर गांव में स्कूल में कक्षा नौ में का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।