{"_id":"594eb5c04f1c1b0b558b489d","slug":"boy-commit-suicide-for-failure-in-neet-result-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":" NEET: डॉक्टर बनने का सपना टूटा, तो युवक ने खुद को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET: डॉक्टर बनने का सपना टूटा, तो युवक ने खुद को दी दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टर बनने का सपना टूटने से निराश एक छात्र ने खुद को दर्दनाक मौत दे डाली। नीट परीक्षा में दो नंबर कम आने से छात्र बेहद परेशान हो गया था।जीआरपी ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
निरंजनपुर निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र प्रमोद डाक्टर बनना चाहता था। उसने पिछले वर्ष गांव के राजकीय इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा 65 फीसदी अंकों से पास की थी। उसके बाद वह रुड़की में नीट की तैयारी करने पहुंचा।
विज्ञापन
पिछले दिनों उसने इसकी परीक्षा दी थी। शुक्रवार को इसका परीक्षाफल घोषित हुआ तो वह दो नंबर से असफल रहा। इससे रोहित बेहद हताश हो गया था। वह बिना बताए घर से कहीं निकल गया। घंटों तलाश के बाद परिजनों को पता चला कि रायसी के समीप किसी युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। संपर्क करने पर जीआरपी ने परिजनों को बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया है।
इस पर परिजन सीधे रुड़की पहुंचे और रोहित की शिनाख्त की। गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
उसके बाद परिजनों ने देर शाम गांव के शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे परीक्षा में असफल होने की बात सामने आ रही है।
परिवार ही नहीं, पूरे गांव को थी उम्मीद
रोहित की मौत से परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव ही सदमे में है। रोहित मेहनती और होशियार था। रोहित की मेहनत को देखकर सब यही कहते थे कि वह बहुत आगे जाएगा। यह पूरे गांव का नाम रोशन करेगा। रोहित अब इस दुनिया में नहीं है। बावजूद इस बाद पर कोई यकीन नहीं कर रहा है।