फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boxer Duryodhana and Kavindra will participate in World Boxing Championship in Russia

रूस में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे देवभूमि के बॉक्सर दुर्योधन और कवींद्र

Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Boxer Duryodhana and Kavindra will participate in World Boxing Championship in Russia
बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ के बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट 7 से 21 सितंबर तक रूस में होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी एक सितंबर को रूस के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी के अनुसार दुर्योधन सिंह नेगी 16 से 20 जुलाई तक अस्थाना कजाकिस्तान में हुई सातवीं प्रेजीडेंट कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।  दुर्योधन सिंह नेगी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और मुनस्यारी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


वह 22 फरवरी से 27 फरवरी तक ईरान में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक,  20 से 24 मई तक गुवाहाटी में हुई द्वितीय इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीत चुके हैं। कवींद्र सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ के रई के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बैंकाक (थाइलैंड) में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। इसके अलवा कवींद्र 20 से 24 मई गुवाहाटी में हुई इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed