{"_id":"5d6d45a18ebc3e01431bf3aa","slug":"boxer-duryodhana-and-kavindra-will-participate-in-world-boxing-championship-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे देवभूमि के बॉक्सर दुर्योधन और कवींद्र","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रूस में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे देवभूमि के बॉक्सर दुर्योधन और कवींद्र
Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ के बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट 7 से 21 सितंबर तक रूस में होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी एक सितंबर को रूस के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी के अनुसार दुर्योधन सिंह नेगी 16 से 20 जुलाई तक अस्थाना कजाकिस्तान में हुई सातवीं प्रेजीडेंट कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। दुर्योधन सिंह नेगी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और मुनस्यारी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वह 22 फरवरी से 27 फरवरी तक ईरान में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक, 20 से 24 मई तक गुवाहाटी में हुई द्वितीय इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीत चुके हैं। कवींद्र सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ के रई के निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बैंकाक (थाइलैंड) में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। इसके अलवा कवींद्र 20 से 24 मई गुवाहाटी में हुई इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं।