फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Boulders and debris entered Pandukeshwar village during hill cutting on Badrinath Highway

Badrinath Highway: हिल कटिंग के दौरान हादसा, पांडुकेश्वर गांव में घुसा बोल्डर और मलबा, मची अफरातफरी

Thu, 21 Nov 2024 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2024 07:53 PM IST
सार

Badrinath Highway: इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर गांव के ठीक ऊपर चट्टान की कटिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को यहां कटिंग के दौरान अचानक बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे के साथ ही गांव की ओर लुढ़क गए, जबकि कुछ बोल्डर एक घर में भी घुस गए।

विज्ञापन
Boulders and debris entered Pandukeshwar village during hill cutting on Badrinath Highway
बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान घरों में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे की हिल कटिंग के दौरान अचानक मलबा और बोल्डर पांडुकेश्वर गांव में घुस गया, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस दौरान प्रभावित क्षेत्र में कोई आवाजाही नहीं कर रहा था और घर पर भी कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


बोल्डरों से मकान का गेट, दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। गांव का पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, हिल कटिंग के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था एनएच की ओर से इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर गांव के ठीक ऊपर चट्टान की कटिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को यहां कटिंग के दौरान अचानक बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे के साथ ही गांव की ओर लुढ़क गए, जबकि कुछ बोल्डर एक घर में भी घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल इस सप्ताह हो जाएगा पूरा, अब तक पूरा नहीं हो पाया परिसीमन

प्रभावित खीम सिंह पंवार ने बताया, जिस समय पत्थर घर में आए उस वक्त कोई घर पर नहीं था, लेकिन मकान का गेट, दरवाजे और खिड़कियां टूट गई और पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से क्षतिपूर्ति की मांग की है। कहा, सड़क कटिंग के दौरान भारी लापरवाही बरती जा रही है।

वहीं, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो इस संबंध में कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed