फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Both the turbines of Vyasi ran due to rain, production above one million units

राहत लेकर आई बारिश: व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन

Tue, 05 Jul 2022 05:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Jul 2022 05:34 PM IST
सार

प्रदेश में बारिश बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राहत लेकर आई। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Both the turbines of Vyasi ran due to rain, production above one million units
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बारिश होने के साथ ही व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। उधर, रामगंगा जल विद्युत परियोजना को फिलहाल बंद किया गया है, जिससे करीब दो मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। बरसात में इस डैम में पानी स्टोरेज बढ़ाने के लिए फिलहाल उत्पादन रोका गया है। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी के तिलोथ में ओवरहालिंग का काम चल रहा है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यूजेवीएनएल प्रबंधन का कहना है कि इन सबके बावजूद रोजाना 18 से 19 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यूजेवीएनएल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि बरसात में पानी बढ़ने के बाद परियोजनाओं में उत्पादन भी बढ़ा है। रामगंगा के बंद होने के बावजूद उत्पादन 19 एमयू के आसपास ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बावजूद बिजली की मांग 50 मिलियन यूनिट 

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मानसूनी बारिश के बावजूद बिजली की मांग 50 मिलियन यूनिट का आंकड़ा छू रही है। यूपीसीएल के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में 50.13 मिलियन यूनिट बिजली की मांग आंकी गई है, जिसके सापेक्ष 46.73 एमयू बिजली उपलब्ध है। बाकी 3.4 एमयू बिजली की आपूर्ति बाजार से खरीदकर की जा रही है। अगर कुछ कमी रही तो कुछ जगहों पर बिजली कटौती भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...पहाड़ की पीड़ा: नवजात का पैर बाहर निकला था, डॉक्टरों ने बनाया ये बहाना और कर दिया रेफर, एंबुलेंस में फार्मासिस्ट बनी मसीहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed