फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Botanist engaged in conservation of rare plants in Ficus Garden

फाइकस गार्डन में दुर्लभ पौधों का संसार के संरक्षण में जुटे वनस्पति विज्ञानी 

Fri, 13 Sep 2019 05:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Sep 2019 05:24 PM IST
सार

- हल्द्वानी में बने विशेष गार्डन में 122 प्रजाति के पौधे
- विलुप्त होने की कगार पर हैं पीपल, बरगद, पाकड़ जैसी फाइकस प्रजातियां

विज्ञापन
Botanist engaged in conservation of rare plants in Ficus Garden

विस्तार

वन अनुसंधान शाखा के वनस्पति विज्ञानियों ने दुर्लभ प्रजाति के पौधों में शुमार कृष्ण पीपल समेत 122 प्रजाति के फाइकस पौधोें के संरक्षण को लेकर अनूठी पहल की है। विज्ञानियों ने हल्द्वानी में पांच हेक्टेयर में विशेष प्रकार का फाइकस गार्डन तैयार किया है। इसमें केरल, तमिलनाडु, आंधप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओड़िसा के अलावा उत्तराखंड समेत देश के तमाम हिमालयी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजाति के पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर जैसे पौधोें को संरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


सबसे अहम श्रीकृष्ण पीपल 
गार्डन में संरक्षित 122 प्रजाति के पौधों में श्रीकृष्ण पीपल सबसे अहम है। दोने नुमा पत्तियों वाली इस विशेष प्रजाति के पीपल के बारे में धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इसी वृक्ष के पत्ते में दही मक्खन खाते थे। इसीलिए श्रीकृष्ण पीपल का धार्मिक महत्व सबसे अधिक है। वनस्पति विज्ञानियाें का मानना है कि जो पौधे संरक्षित किए गए हैं, उनमें से कई लुप्तप्राय होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


अंडमान निकोबार से भी लायी गई हैं कई प्रजातियां
वनस्पति विज्ञानियों के मुताबिक गार्डन में कई पौधोें को अंडमान निकोबार से लाया गया है। यह पौधे लुप्त होने की कगार पर हैं। लुप्त हो रहीं हिमालयी राज्योें में पाई जाने वाली कई प्रजातियां भी यहां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइकस प्रजाति के पौधोें के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में पांच हेक्टेयर में फाइकस गार्डन तैयार किया गया है। यहां श्रीकृष्ण पीपल समेत 122 प्रजाति के पौधों का संरक्षण किया गया है। वनस्पति विज्ञानियों द्वारा इनके संरक्षण को लेकर कई कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
-संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक, वन अनुसंधान शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed