फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Border Security Meeting in dehradun Consensus reached on comprehensive cooperation between India and Nepal

सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल के बीच व्यापक सहयोग पर बनी सहमति; आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास

Fri, 21 Aug 2026 09:45 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 21 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

Dehradun News: दोनों देशों ने सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए पहले से चले आ रहे प्रयासों की समीक्षा की गई है।

विज्ञापन
Border Security Meeting in dehradun Consensus reached on comprehensive cooperation between India and Nepal
भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत नेपाल के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर व्यापक सहयोग पर सहमति बनी है। दोनों देशों ने सीमा के आसपास के इलाकों में असामाजिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए साझा प्रयास मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन


दोनों देशों ने सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए पहले से चले आ रहे प्रयासों की समीक्षा की गई है। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच साझा चेकपोस्ट की उपयोगिता को बढ़ाने के उपायों पर भी बातचीत हुई है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नवीन तकनीकी का सहारा लेने और इसके जरिये अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए प्रयास करने पर भी दोनों देश सहमत हो गए हैं। बैठक में सीमा क्षेत्र में मूलभूत ढांचे को मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तृत बातचीत हुई है।
विज्ञापन


14वीं ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहीं गृह मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर पौसुमी बसु ने पड़ोसी देश के अधिकारियों को भारत की चिंताओं से अवगत कराया है। नेपाली प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे आनंद काफ्ले ने भी अहम मुद्दों पर नेपाल के दृष्टिकोण को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक: सीमा पर अपराध रुकेंगे, चलेगा संयुक्त ऑपरेशन; अवैध घुसपैठ पर बनेगी रणनीति

सुरक्षा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहयोग

बैठक में दोनों देशों ने केवल सुरक्षा के मुद्दे पर ही विचार-विमर्श नहीं किया, बल्कि आपसी सहयोग को अन्य क्षेत्रों में बढ़ाने को लेकर भी बातचीत की है। भारत पड़ोसी देश को ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और मूलभूत ढांचे में निर्माण में सहयोग उपलब्ध कराएगा। दोनों देशों के बीच पारंपरिक धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी है। भारत पड़ोसी देश में नवीकरणीय हरित ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed