फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Border Extension issue in uttarakhand

उत्तराखंड सियासतः सीमा विस्तार पर सरकार और विपक्ष आमने सामने

Fri, 17 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Border Extension issue in uttarakhand
Trivendra Singh Rawat and Indira Hridayesh

सीमा विस्तार पर सरकार और विपक्ष अब खुलकर आमने-सामने है। अभी तक कांग्रेस सीमा विस्तार विरोधी आंदोलन का परोक्ष समर्थन कर रहा था। मगर शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन के बडे़ कार्यक्रम की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा ह्दयेश के हाथ में आंदोलन की कमान होगी। कांग्रेस ने सरकार पर सीमा विस्तार के नाम पर तानाशाह रुख अपनाने का आरोप लगाया है। इधर, सरकार भी कांग्रेस का जवाब देने के लिए सामने आ गई है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बताए, कि वह घबरा क्यों रही है। नगर निकाय के चुनाव अगले साल होने हैं। इससे पहले, बडे़ स्तर पर सरकार ने सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


92 में से 40 ऐसे निकाय हैं, जिनमें सीमा विस्तार हो रहा है। इनमें भी 15 से 20 ऐसे निकाय हैं, जहां पर सीमा विस्तार की कार्रवाई बडे़ स्तर पर हुई है। निकाय सीमा विस्तार के विरोध में अभी तक पंचायतों के प्रतिनिधि ही सामने आए हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों की दिक्कत, कुर्सी छिनने का डर

Border Extension issue in uttarakhand
indira hridayesh

आम जनता के लिहाज पर बड़ा विरोध दिखाई नहीं दे रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों की दिक्कत ये है कि सीमा विस्तार के बाद असमय उनकी कुर्सी छिनने जा रही है। इन स्थितियों के बीच, सीमा विस्तार के मसले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी की है।

अभी तक अपने विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी में सीमा विस्तार का विरोध कर रहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश राजधानी में पहली बार शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन करेंगी।

इधर, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सीमा विस्तार की प्रक्रिया लोकतांत्रित तरीके से अमल में लाई जा रही है। नगर निकाय बोर्ड के प्रस्ताव पर चरणबद्घ और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गांव के उन इलाकों को नगर निकायों में शामिल किया जा रहा है, जो शहरों से सटे हैं और उनका मिजाज काफी पहले से शहरी हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed