{"_id":"6992c8cdb5c78bc4f2056166","slug":"bomb-threat-nainital-uttarkashi-district-court-bomb-threat-security-agencies-alert-uttarakhand-news-in-hindi-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पुलिस ने खाली करवाया कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पुलिस ने खाली करवाया कोर्ट
Mon, 16 Feb 2026 01:18 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
उत्तरकाशी और नैनीताल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराए गए।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिला न्यायलय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कोर्ट खाली कराया। पहले नैनीताल और फिर उत्तरकाशी में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
विज्ञापन
उत्तराकशी नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि जिला कोर्ट से मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
वहीं नैनीताल में न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए इस मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा
ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही इस ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है ।पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन से मध्य हिमालय की जैव विविधता पर मंडरा रहा खतरा, बारिश का बदला स्वरूप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।