फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bollywood star in election campaigning

अमीषा पटेल 'किस' देकर मांग रहीं वोट

Tue, 06 May 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 May 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
bollywood star in election campaigning

उत्तराखंड में सिने स्टारों का जमावड़ा लग गया है। इस क्रम में सिने स्टार अमीषा पटेल ने अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


उन्हें देखने और सुनने के लिए रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में युवाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान कई लोगों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।

अमीषा ने एक मिनट के अपने भाषण में लोगों से प्रदीप टम्टा को विजयी बनाने का आग्रह किया। गुलाबी रंग का सूट और काला चश्मा पहनकर आईं अमीषा पटेल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा नगर बहुत खूबसूरत है।
विज्ञापन


उन्हें यहां आने पर बहुत खुशी हुई है। अमीषा ने लोगों से कहा कि यदि वह सचमुच उन्हें प्यार करते हैं तो कांग्रेस को वोट देकर सफल बनाएं। उन्होंने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस के जरिये लोगों को लुभाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में मौजूद युवाओं ने अमीषा का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सभा में विधायक और संसदीय सचिव मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक आदि ने भी विचार रखे।

जनता से बोली ‘कहो न कांग्रेस से प्यार है’

bollywood star in election campaigning

हल्‍द्वानी में ‘गदर’ और ’कहो न प्यार है फिल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अमीषा पटेल की एक झलक पाने को लोग उमड़ पड़े।

कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा के प्रचार में पहुंची अमीषा ने लोगों से कहा ‘कहो न कांग्रेस से प्यार है’ तो जवाब भी मिला कि ‘कांग्रेस से प्यार है’।

फिल्म स्टार अमीषा पटेल का हेलीकाप्टर रविवार सुबह 10.40 पर एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर उतरा। वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश और मंडी सभापति सुमित हृदयेश ने उनकी अगवानी की।

उनका काफिला सीधे सौरभ होटल पहुंचा। इन दौरान अमीषा की एक झलक पाने के लिए सौरभ होटल पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद अमीषा कमरे के बाहर आईं और खुली जीप पर सवार हुईं।

नैनीताल रोड से उनका कारवां आगे बढ़ा। उत्साह से लबरेज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइकों से आगे चल रहे थे। बीच में अमीषा की गाड़ी थी और पीछे सेवादल के कार्यकर्ता।

दुकानों और होटल के अंदर बैठे लोग बाहर निकल आए। हर कोई अमीषा को कैमरे में कैद करने के लिए लालायित था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।

रानीखेत आया नंदू सबका बंधु

bollywood star in election campaigning

रानीखेत क्षेत्र में दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में सिने अभिनेता शक्ति कपूर ने राजा बाबू फिल्म का ‘नंदू सबका बंधु’ डायलॉग सुनाकर लोगों को लुभाया।

उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई आदि मुद्दे पर कांग्रेस पर वार करते हुए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इसके साथ ही रुद्रपुर में भगवंत सिंह मान ने चुटीले अंदाज में कहा कि पहले जो देश सोने की चिड़िया था वह अब सोनिया की चिड़िया बन गया है।

मान ने नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं मैं गरीब हूं, लेकिन कहीं जाते हैं तो पीछे हेलीकाप्टर रहता है।

यदि चाय बेचकर ऐसा होता है, तो सभी चाय बेचने को तैयार हैं। उन्होंने चुटीले अंदाज में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल अपना भाषण बोलने के लिए जब निकलते हैं तो पहले पूछते हैं, मां क्या बोलूं।

सिर चढ़कर बोला ‘ड्रीमगर्ल’ का क्रेज

bollywood star in election campaigning

राजधानी देहरादून में ‘ड्रीमगर्ल’ का क्रेज रविवार को शहरवासियों के सिर चढ़कर बोला।

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रचार के लिए पहुंची हेमा मालिनी के रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। उनका काफिला जहां-जहां से गुजरा, फूल बरसते रहे।

सड़क पर फूल ही फूल दिखाई दे रहे थे। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर बनी पैरोडी बजने के साथ ही मोदी और माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में नारे लगते रहे।

शाम तकरीबन पौने छह बजे हेमा का रोड शो एस्लेहाल से शुरू हुआ। राजपुर रोड पर उन्हें देखने के लिए दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी थीं।

जब वह घंटाघर पर पहुंचीं तो जबरदस्त जाम लग गया। काफिला काफी लंबा था। हेमा मालिनी से आगे खुले वाहन पर कैंट विधायक हरबंस कपूर समर्थकों के साथ लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

उनके ठीक पीछे भाजपा की महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल और अन्य समर्थकों के साथ सिर पर पल्ला ओढ़े हेमा मालिनी लोगों का अभिवादन स्वीकार रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed