{"_id":"5a00bfef4f1c1b69678b9b67","slug":"bollywood-nights-free-passes-distribute-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":" 09 नवंबर को परेड मैदान में कैलाश खेर मचाएंगे धमाल, आज मिलेंगे बॉलीवुड नाइट के मुफ्त पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
09 नवंबर को परेड मैदान में कैलाश खेर मचाएंगे धमाल, आज मिलेंगे बॉलीवुड नाइट के मुफ्त पास
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली बॉलीवुड नाइट के एंट्री पास सोमवार से अमर उजाला कार्यालय में मिलेंगे। यह पास केवल फैमिली के लिए ही दिए जाएंगे। बॉलीवुड नाइट में सिंगल एंट्री के लिए पास की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 फीट का केक काटेंगे। बलूनी क्लासेज की ओर से यह केट काटकर राज्य स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को अमर उजाला की ओर से ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान दर्शकों से रूबरू होंगे। वहीं, कलाकार बॉलीवुड के नए-पुराने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के पास सोमवार से अमर उजाला कार्यालय में पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन