फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollywood actor Aamir Khan reached Woodstock School in Mussoorie crowd of fans gathered to see him

Aamir Khan: मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, देखने को लगी फैंस की भीड़

Wed, 21 Feb 2024 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Feb 2024 09:41 PM IST
सार

Mussoorie News: आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं।
 

विज्ञापन
Bollywood actor Aamir Khan reached Woodstock School in Mussoorie crowd of fans gathered to see him
आमिर खान पहुंचे मसूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। स्कूल सूत्रों के अनुसार आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ-केदारनाथ में जमी तीन फीट ताजी बर्फ, वादियों ने ओढ़ी सफेद चादर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actor Aamir Khan reached Woodstock School in Mussoorie crowd of fans gathered to see him

अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे।

इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed