{"_id":"5905e4e04f1c1b5a464410bb","slug":"bollywod-actor-jagat-rawat-spoke-up-in-chamoli-garhwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यह बॉलीवुड एक्टर बोला, रंगकर्मियों को सम्मानित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह बॉलीवुड एक्टर बोला, रंगकर्मियों को सम्मानित करे सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sun, 30 Apr 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
jagat rawat
बालीवुड अभिनेता जगत रावत ने उत्तराखंड सरकार से राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले रंगकर्मियों को सम्मानित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में रंगकर्मियों, लोक गायकों और लोक कलाकारों के योगदान को वर्तमान तक सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
जगत रावत ने कहा कि चमोली जिला पहले से ही रंगकर्मियों की भूमि रही है। लेकिन वर्तमान समय में संसाधनों की कमी के चलते रंगमंच बहुत कम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार से गोपेश्वर में प्रेक्षागृह निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
आज भी रंगकर्मी उपेक्षा का शिकार
jagat rawat
- फोटो : amarujala
साथ ही राज्य निर्माण आंदोलन का हिस्सा रहे रंगकर्मियों और कलाकारों को भी सम्मानित करने की पैरवी की। कहा कि आंदोलन के दौरान अक्षत नाट्य संस्था द्वारा पृथक राज्य निर्माण को लेकर नाटक के माध्यम से लोगों को आंदोलन से जोडने का काम किया था। लेकिन आज भी रंगकर्मी उपेक्षित हैं।