फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero overturned during save bike in gopeshwar women dead 10 injured

बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी कार, एक महिला की मौत, 10 घायल 

Tue, 09 Jul 2019 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturned during save bike in gopeshwar women dead 10 injured
सड़क से नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गोपेश्वर में घिंघराण रोड पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बोलेरो करीब दस मीटर नीचे बाईपास रोड पर जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गोपेश्वर से घिंघराण की ओर जा रही बोलेरो नए बस अड्डे के समीप चट्टानी भाग में पहुंची थी कि तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे बाईपास रोड पर जा गिरा। 

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पूर्णी देवी (45) पत्नी पुष्कर, ग्राम-देवर खडोरा, चमोली की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मल्कू लाल (60) पुत्र स्व. कुट्टू लाल, नेणी, मैकोट, (चमोली), कनक (7 माह) पुत्री जितेंद्र, ग्राम-कौंज पोथनी (चमोली), राखी (20) पत्नी जितेंद्र, ग्राम-कौंज पोथनी, (चमोली), अनीता देवी (32) पत्नी स्व. मोहन लाल, ग्राम-नैल-कुड़ाव, चमोली, नंदी देवी (35) पत्नी मोहन लाल, ग्राम-निजमूला (चमोली), सरोजनी देवी (40) पत्नी प्रमोद कुमार, ग्राम-बैनोली, नौटी (चमोली), दिव्यांशु (डेढ़ साल) पुत्र प्रमोद कुमार, ग्राम-बैनोली, नौटी (चमोली), संतोष रौथाण (20) पुत्र आलम सिंह, ग्राम-पोखरी (चमोली), भरत तिवारी (35) पुत्र स्व. रामप्रसाद, ग्राम रौली-ग्वाड़ (चमोली) और चालक आशीष कठैत (23) पुत्र गब्बर सिंह, ग्राम-कौंज (चमोली) घायल हो गए।
 

घायलों में नंदी देवी, कनक और मल्कू लाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार सौरभ भट्ट (18) पुत्र मुकेश, ग्राम-देवर, चमोली और सचिन (15) पुत्र राजेश कुमार, ग्राम लांखी, चमोली को भी चोटें आई हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने जिला चिकित्सालय में घायलों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि बाइक को बचाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed