{"_id":"575540c24f1c1be6209c51cb","slug":"bolero-fell-into-trench","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident in pithoragarh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ के कनालीछीना-पीपली मार्ग पर मातोली से करीब एक किमी आगे बचकोट छिरकटिया बैंड में सोमवार दोपहर बारातियों से भरी बोलेरो जीप खाई में गिर गई। इससे सात बारातियों की मौत हो गई। इनमें छह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की जिला अस्पताल में मौत हुई। मृतकों में जीप चालक भी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में एक युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं। उनका कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना ओवरटेक के कारण हुई थी क्योंकि घटनास्थल के पास रोड के किनारे जिस जीप में दूल्हा, उसके पिता और अन्य खास रिश्तेदार बैठे हुए थे वह कार पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
ओवरटेक करने में गिरी बोलेरो
जानकारी के मुताबिक मातोली के निकट बिरकंडा गांव के दीवानी राम के पुत्र गणेश कुमार की एक दिनी बारात सोमवार सुबह गांव से द्वालीसेरा के निकट घिंघरानी गांव के लिए रवाना हुई थी। गणेश की शादी घिंघरानी के गणेश राम की बेटी कविता से तय हुई थी।
विज्ञापन
दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार एक कार से आगे निकल रहे थे, जबकि आठ बाराती बोलेरो जीप (यूके 05 टीए 1756) में सवार होकर उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। बचकोट के पास छिरकटिया बैंड में जीप चालक ने कार से आगे जाने के लिए ओवरटेक किया। इसी दौरान संकरी सड़क पर यह जीप पलटकर करीब पांच सौ मीटर खाई में जा गिरी जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
हादसे में इनकी हुई मौत
1-बहादुर सिंह (55) पुत्र मनोहर सिंह निवासी तेली
2-देवेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह निवासी बिरकंडा
3-ईश्वर राम उर्फ सूरज (19) पुत्र देव राम निवासी पंतसेरा
4-भुवन कुमार (25) पुत्र गणेश राम निवासी द्योड़ा
5-जीप चालक पुष्कर सिंह धामी (28) पुत्र भूर सिंह निवासी कटियानी
6-तुला राम (48) पुत्र जहद राम निवासी डोणू सुरुण
7-बहादुर राम (20) पुत्र गोपाल राम निवासी घिंघरानी (अस्पताल में दम तोड़ा)
ये हुए घायल
सुनील कुमार (15) पुत्र चंदन राम निवासी गैराड़ और सरिता (20)