उत्तराखंड: यात्रियों के लिए पाला बना काल, बोलेरो खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
गुरुवार देर शाम टिहरी जिले के प्रतापनगर-पीपलडाली मार्ग पर बनाली गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना का कारण सड़क पर भारी मात्रा में पड़ा पाला बताया जा रहा है। यात्री हरिद्वार के रहने वाले थे। 6 बजे तीन यात्री वाहन संख्या यूके 08 के 2956 से प्रतापनगर जा रहे थे। लेकिन पाले के कारण उनकी कार फिसलकर खाई में गिर गई।
हादसे में हरिद्वार निवासी अजीत कुमार, सचिन और अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। लंबगांव थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि तीनों लोग हरिद्वार से सौर ऊर्जा के पैनल लगाने के लिए प्रतापनगर जा रहे थे।
उनके ठेकेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है। तीनों मृतकों के शव रेस्क्यू कर लिए हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।