फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero Car fell into ditch in Gangolihat Lucknow passengers killed 

उत्तराखंड: गंगोलीहाट जा रही लखनऊ के यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Bolero Car fell into ditch in Gangolihat Lucknow passengers killed 
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

शुक्रवार शाम को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोलीहाट की तरफ जा रही लखनऊ के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पातालभुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर दूनी के समीप खाई में जा गिरी। चारों घायलों को सीएचसी गंगोलीहाट में प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बोलेरो संख्या यूपी 32 एचडब्लू 3316 पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। कार 30 मीटर खाई में गिरी। हादसे में 38 वर्षीय संजय कुमार, पुत्र शिव रतन, 23 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र भगवती वर्मा बाराबंकी, लखनऊ आर्मी में तैनात टनकपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह पूर्णागिरी अपने रिश्तेदारी में लोहाघाट आए थे। 

इनके साथ लोहाघाट निवासी 20 वर्षीय एक महिला माया मेहता पुत्री सुरेश मेहता भी थी। जबकि लखनऊ के गंगागंज निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed