{"_id":"5892fd4b1cad34decc630cc66b32144f","slug":"bolero-accident-in-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेशः बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेशः बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, तीन की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Aug 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव पीढ़ा पर एक महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आ रही बोलेरो कैंपर बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत और प्रसूता घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपूर्द कर दिए। प्रसूता का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार शाम गर्भवती अनीता (25) पत्नी रमेश निवासी ग्राम तिमली, पट्टी दोगी, टिहरी गढ़वाल को प्रसव पीढ़ा हुई। गांव में चिकित्सा सुविधा नहीं होने पर सास और एक अन्य रिश्तेदार उसे बोलेरो कैंपर से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बोलेरो घर से 20 कदम आगे ही बढ़ी होगी, तभी रास्ते में घना कोहरा छाने से चालक को मार्ग का अंदाजा नहीं हुआ और बोलेरो गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
हादसे में वाहन में सवार प्रसूता की सास उमा (58) पत्नी नारायण सिंह, रिश्तेदार विक्रम सिंह (48) पुत्र केदार सिंह निवासी तिमली और चालक टून्नी सिंह पुंडीर (58) पुत्र सरेली सिंह निवासी ग्राम क्यारा मजियाड़ी, पट्टी दोगी की मौत हो गई। जबकि प्रसूता घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला।
थाना प्रभारी निरीक्षक अव्वल सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में मातम छाया है।
शिशु की गर्भ में ही मौत
तिमली गांव में दुर्घटनाग्रस्त बोलरो कैंपर में सवार प्रसूता अनीता के गर्भ में पल रहे शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। महिला चिकित्सक ने बताया कि वाहन के ऊंचाई से गिरने के कारण प्रसूता को अंदरूनी चोटे आई, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को क्षति पहुंची है। बहरहाल अनीता की हालत खतरे से बाहर है।