फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bohra to the tune of folk songs at the Gyas Festival

ग्यास महोत्सव में लोक गीतों की धुनों पर झूमा बोहरी

Sat, 09 Nov 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bohra to the tune of folk songs at the Gyas Festival
बोहरी गांव में ग्यास महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीतों की प्रस्तुति दे - फोटो : VIKAS NAGAR
बोहरी गांव में आयोजित ग्यास सांस्कृतिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। लोक गायकदिलीप सिरमौरी और अज्जू तोमर के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन

सांस्कृतिकसंध्या का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सूर्य प्रताप सिंह चौहान उर्फ राजा और हंस फाउंडेशन के सदस्य पं. मुन्ना लाल नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गायक किशन निराला ने परशुराम देवता की वंदना हांमे देवा भगीत तेरे राखिया देवा सबुका ख्याल, देवा रे देवा परशुराम देवा ले के साथ की। इसके बाद लोग गायक आनंद शर्मा के मंच पर आते ही परिसर तालियों से गूंज उठा। उनके झूटी खाई ते कसीमो, हे मेरे नारिण गीत पर लोग खूब झूमे। हिमाचली गायक दिलिप सिरमौरी के मुवदी तो जाणों शिमला, देहरादनू आया तू उर्मिला घंमदी, सीधी सादी थी गांव की बबली गीत गाते ही दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। अज्जू तोमर ने सावणी, सपनों की राणी, परतीता हो परतीमा गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोक गायक धर्मेंद्र परमार, अरविंद राणा, नरेश बादशाह, शांति वर्मा, संजना राज, ममता आर्य, मुकेश वर्मा, मोहन भारती, सुरेंद्र भारती, बारू खन्ना ने भी लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, रोहित पुंडीर, जीवन सिंह, सुल्तान सिंह, वीरेंद्र सिंह, बारू सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह चौहान, शमशेर परमान, भगत सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed