{"_id":"5ccfd2d0bdec2207594b02cc","slug":"body-of-the-missing-person-recovered-from-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के बाद लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद, हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के बाद लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद, हत्या का मुकदमा दर्ज
Mon, 06 May 2019 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 06 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज में विगत शुक्रवार को फायरिंग के बाद आधी रात से लापता हुए ककराला गांव के रंजीत सिंह का शव बौर तालाब में बरामद हुआ है। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रेमो कौर की तहरीर पर पुलिस ने वन कर्मी राजेश कुमार, ग्रामीण गुरविंदर और एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शव पर छर्रे के निशान हैं, वहीं मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ है। पानी में रहने की वजह से शव फूला हुआ है। ग्रामीणों ने आज सुबह प्रदर्शन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वनकर्मी ने मारपीट की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही हत्या की वजह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन