फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Body of IRDE technician found hanging

फंदे पर लटका मिला आईआरडीई का तकनीशियन का शव

Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Body of IRDE technician found hanging
देहरादून। आईआरडीई रायपुर (इंस्टूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलेपमेंट स्टेब्लिसमेंट) के असिस्टेंट टेक्निशियन का शव उनके आवास में फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार बताया है। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

घटना ओएफडी परिसर के विज्ञान भवन की है। पुलिस को यहां पर किसी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। एसएसआई रायपुर आशीष रावत के अनुसार यहां पर राजेश कश्यप पुत्र श्यामसुंदर का सरकारी आवास है। इसमें अंदर जाकर देखा तो पता चला कि राजेश कश्यप (29) अपने कमरे में चुनरी से बने फंदे पर लटक रहा था। जिस वक्त उसने फांसी लगाई उनकी पत्नी दूसरे कमरे में मौजूद थी। पुलिस के अनुसार राजेश की दो माह पहले ही शादी हुई थी। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। उसके कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने लिखा है कि वह पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा था। ऐसे में उसने आत्महत्या को ही अंतिम निर्णय समझा। वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। इसके लिए किसी और को दोष न दिया जाए। पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ से उसके परिजनों के आने तक शव कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed