{"_id":"656390cf4e529f70e0030fb0","slug":"boarding-school-student-missing-from-hospital-police-starts-search-dehradun-news-c-5-1-drn1030-295630-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बोर्डिंग स्कूल की छात्रा अस्पताल से लापता, मनोचिकित्सक के पास ले गया था स्कूल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बोर्डिंग स्कूल की छात्रा अस्पताल से लापता, मनोचिकित्सक के पास ले गया था स्कूल प्रबंधन
Mon, 27 Nov 2023 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:30 PM IST
सार
शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ममता सिंह ने मामले में शिकायत की है। उनके बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी परेशान प्रतीत हुई।
विज्ञापन
लापता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अस्पताल से लापता हो गई है। स्कूल प्रबंधन के लोग उसे मनोचिकित्सक के पास ले गए थे। तभी उसने नर्स से टॉयलेट जाने की बात कही और वहां से कहीं चली गई। छात्रा गुजरात की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। छात्रा को तलाशने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।I
विज्ञापन
थाना प्रभारी कैंट इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ममता सिंह ने मामले में शिकायत की है। उनके बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी परेशान प्रतीत हुई। उसे उपचार के लिए शनिवार शाम स्कूल की टीम सिनर्जी अस्पताल लेकर गई। वहां साइकोलॉजिस्ट ने चेकअप किया। तभी छात्रा ने नर्स से कहा कि उसने टॉयलेट जाने के लिए पूछा। यह कहकर वहां से निकल गई। काफी देर तक नहीं आई तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन
उसके बाद भी पता नहीं लगा तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गईं। तब उसके अस्पताल से बाहर जाने का पता लगा। पुलिस को आशंका है कि वह हरिद्वार गई है। वहां उसकी तलाश की जा रही है। छात्रा के परिजन भी गुजरात से दून बुलाए गए हैं।I
विज्ञापन