बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण: अब दूसरे बच्चों के अभिभावकों ने दी टीचरों को ये चेतावनी
बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद अभिभावक को बच्चों की चिंता सताने लगी है।
कई अभिभावक मंगलवार को शिक्षकों को फोन कर हालात जानने की कोशिश करते रहे।
कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल से निकालने की भी चेतावनी दी है। इसी के चलते कई अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचने की बात कही है।
स्कूल के माहौल को लेकर भी कई अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ बहस की
बता दें कि स्कूल के हॉस्टल में 52 बच्चे रहते हैं। जबकि, 320 बच्चे डे स्कॉलर, यानी यहां रोज पढ़ने आते हैं।
गैंगरेप की घटना के बाद सुबूत मिटाने और आपराधिक साजिश के आरोप में प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी से अभिभावकों में चिंता और बढ़ गई।
स्कूल के माहौल को लेकर भी कई अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ बहस की। इस दौरान कई अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचने की बात कही है।