फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Board meeting may cover the issue of house tax

बोर्ड बैठक में बवाल मचायेगा 'हाउस टैक्स'

Mon, 23 Sep 2013 09:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Sep 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
Board meeting may cover the issue of house tax

दून नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स के अलावा संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का मामला भी छाया रहेगा।

विज्ञापन


वहीं कार्यकारिणी की पिछली बैठक में पास हुए प्रस्तावों में हुई कार्यवाही पर भी बोर्ड बैठक में समीक्षा की जाएगी।

गहमागहमी होने की पूरी संभावना
सूत्रों के अनुसार, नए परिसीमन के बाद अभी तक हाउस टैक्स लगना शुरू नहीं हो सका है। जिस पर बैठक में दोनों पक्षों में गहमागहमी होने की पूरी संभावना है।

26 सितंबर को नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक होनी है। मई में निगम चुनाव के कुछ दिनों बाद ही कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। उसे ही बोर्ड बैठक भी मान लिया गया था।

बोर्ड बैठक महत्वपूर्ण
इसलिए भी 26 सितंबर की प्रस्तावित बोर्ड बैठक महत्वपूर्ण होगी। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हाउस टैक्स का रहेगा। नए परिसीमन में जो 19 गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


उनके अलावा शहर के 55 हजारों घरों में अभी तक हाउस टैक्स नहीं लग रहा है। असल में, निगम ने इन घरों का सर्वे का काम ही पूरा नहीं है। ऐसे में बोर्ड बैठक में विपक्ष यह मुद्दा उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय भी बढ़ाने का प्रस्ताव
वहीं निगम में विभिन्न जिम्मेदारी निभा रहे संविदा कर्मचारियों को मानदेय भी बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में लाया जा सकेगा।

मेयर विनोद चमोली ने बताया बैठक एक दिवसीय होगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव पास कराने का कवायद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed