फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uk Board Exam 2023: Question papers will remain in double locker before Exam

Uk Board Exam 2023: डबल लॉकर में रहेंगे प्रश्न पत्र, परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक

Sun, 12 Mar 2023 03:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2023 03:06 PM IST
सार

 परीक्षा केंद्र में छात्र या शिक्षक मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। यह बात मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कही।

विज्ञापन
Uk Board Exam 2023: Question papers will remain in double locker before Exam
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र डबल लॉकर में रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में छात्र या शिक्षक मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। यह बात मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कही।

विज्ञापन


वह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा से पहले शनिवार को गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को गंभीरता से लेंगे और नकल विहीन परीक्षा हो, इस पर काम करेंगे। बैठक में एडीएम देहरादून और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में 127 परिषदीय परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 15 हजार 859 और इंटरमीडिएट के 13 हजार 717 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा की व्यवस्था 127 केंद्रों पर रहेगी। इसमें तीन केंद्र संवेदनशील हैं और 17 नए केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले नहीं खोले जाएंगे प्रश्न पत्र
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर के सभी केंद्र व्यवस्थापक सजग रहेंगे। किसी भी हाल में प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले नहीं खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र डबल लॉकर में रहेंगे। इसके अलावा कोई छात्र नकल करते पकड़ा जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज छरबा के प्रधानाचार्य राम बाबू बिमल ने पावर प्वांइट के माध्यम से शिक्षा विभाग के निर्देशों को समझाया। इस दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भास्कर सिंह रावत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed