{"_id":"e6d6a23224110d5ce668787d0ca0bffc","slug":"bnjarawala-have-to-fend-for-water-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बनाने से पहले कर लें पानी का 'जुगाड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बनाने से पहले कर लें पानी का 'जुगाड'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Sep 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र में मकान बनाने की सोच रहे हैं तो पहले पानी जुगाड़ कर लें। क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए शिवपुरी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
समस्या को देखते हुए जलसंस्थान अधिकारियों ने नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल से मुलाकात कर ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक लगाने के लिए सिंचाई विभाग की जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में पानी की कमी
अधिशासी अभियंता एसएल जुयाल ने बताया कि क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए स्रोत स्थापित होने केबाद ही अब नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टीएचडीसी कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास सिंचाई विभाग की भूमि की मांग की जा रही है। यदि ये भूमि मिल जाती है तो यहां ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक बनाया जाएगा।
प्रस्ताव भी तैयार किया गया
साथ ही दुर्गा मंदिर से शिवपुरी मोहल्ले तक एक किमी पेयजल लाइन डालने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया। इसमें करीब साढ़े सात लाख रुपये का खर्चा आएगा।