फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BLOs will visit Pati and Garhi Negi from December 23rd for voter list revision

Uttarakhand: पाटी, गढ़ी नेगी की मतदाता सूची के लिए 23 दिसंबर से आएंगे बीएलओ, पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी

Mon, 15 Dec 2025 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

सात जनवरी से 11 जनवरी तक प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 12 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री, फोटो स्टेट का काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: BLOs will visit Pati and Garhi Negi from December 23rd for voter list revision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के दो नए नगर निकायों पाटी (चंपावत) और गढ़ी नेगी (ऊधमसिंह नगर) की मतदाता सूची बनाने का काम 18 दिसंबर से शुरू होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार 18 से 20 दिसंबर 2025 तक निकायवार संगणकों, पर्यवेक्षकों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कार्यक्षेत्र आवंटन किया जाएगा। उन्हें 21 एवं 22 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 23 दिसंबर से अगले साल छह जनवरी तक संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का काम करेंगे।
विज्ञापन


सात जनवरी से 11 जनवरी तक प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 12 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री, फोटो स्टेट का काम पूरा किया जाएगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri News: भरसार विवि के कुलपति परविन्दर कौशल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया, आदेश जारी


इस ड्राफ्ट पर सात फरवरी से 13 फरवरी तक दावे, आपत्ति दाखिल करने का मौका दिया जाएगा। 14 से 18 फरवरी तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 19 से 23 फरवरी तक पूरक सूचियों की डाटा एंट्री, फोटो स्टेट का कार्य संपन्न कराया जाएगा। 24 फरवरी 2026 को निर्वाचन नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचकों की संदर्भ तिथि एक जनवरी 2026 निर्धारित करते हुए नगर पंचायत पाटी एवं नगर पंचायत गढ़ी नेगी की वोटर लिस्ट का विस्तृत पुनरीक्षण किया जाएगा। वोटर लिस्ट उन सभी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे, जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed