फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blood offered on Shivling in Roorkee uproar particular community youth police took him into custody

Roorkee: हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून... समुदाय विशेष के युवक की हरकत से मचा बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 02 Dec 2024 09:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

शिवलिंग पर खून मिलने से रुड़की में बवाल मच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Blood offered on Shivling in Roorkee uproar particular community youth police took him into custody
रुड़की में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शिव मंदिर है। रविवार शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस बल भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: मनसा देवी-चंडी देवी आने की कर रहे हैं श्रद्धालु तैयारी, तो पढ़ लीजिए ये अपडेट, नहीं तो होंगे परेशान

पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को कोतवाली ले आई और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में सुरक्षा  के लिहाज से पीएसी और पुलिस तैनात कर दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed