फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blood donation camp by amar ujala.

दून में आठ तक रक्तक्रांति, आप भी करें रक्त दान

Fri, 02 Oct 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Oct 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp by amar ujala.

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला संग रोटरी क्लब, अमर उजाला फाउंडेशन, दर्जन भर शैक्षणिक एवं अन्य संगठनों के सहयोग से डीएवी कॉलेज समेत शहर के आठ स्थानों पर लगे स्वैच्छिक रक्तदान कैंपों में 700 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


रक्तदान का यह सिलसिला आठ अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के ‘ब्लड ग्रुप बताइए और इनाम पाइए’ दीर्घकॉलिक अभिनव अभियान की विधिवत शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और ‘ब्लड ग्रुप बताइए और इनाम पाइए’ अभियान के रक्त क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ करने डीएवी कॉलेज पहुंचे सीएम हरीश रावत ने आयोजन से प्रभावित होकर राज्य स्थापना दिवस समारोह में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाअभियान के तहत पहले दिन डीएवी महाविद्यालय, दून विश्वविद्यालय, एसजीआरआर पीजी कॉलेज, सरदार भगवान सिंह पीजी इंस्टीट्यूट, पेट्रिशियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दून हॉस्पिटल, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर में 700 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

देर शाम तक रक्तदान का सिलसिला जारी था। सीएम हरीश रावत ने 18 से लेकर 108 बार रक्तदान करने वाले योगेश अग्रवाल, अंकित वर्मा, संदीप पटवाल, विपिन चाचरा, डॉ. एएस शुक्ला, अंजार अहमद, राकेश शर्मा, राकेश अग्रवाल को सम्मानित किया।

इस मौके पर राजपुर विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, रोटरी क्लब के गवर्नर डेविड हिल्टन, रोटरी क्लब के चेयरमैन डॉ. एस फारूख, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी शर्मा, रोटरी दून शिवालिक हिल्स अध्यक्ष जागृति नवानी, डीएवी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एसपी मित्तल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी, सीएम के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र अग्रवाल, मीडिया सलाहकर राजीव जैन, एसआरएचयू के रोमिल भटकोटि व गौरव रावत, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश नेगी, महासचिव सचिन थपलियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

ब्लड ग्रुप बताइए, इनाम पाइए अभिनव अभियान
इस अभिनव योजना का मकसद देहरादून को रक्तदान के मामले में देश का सर्वाधिक जागरूक शहर बनना है। इस योजना के तहत अमर उजाला रथ के निर्धारित रूट की सूचना पहले ही प्रकाशित करेगा। रथ में सवार टीम तय रूट पर किसी भी शहरवासी का दरवाजा खटखटा सकती है।

टीम आपसे ब्लड ग्रुप पूछेगी, अगर आपने अपना ब्लड ग्रुप बता दिया और उसका साक्ष्य दे दिया तो अमर उजाला फाउंडेशन तत्काल गिफ्ट देगा। अगर आप साक्ष्य नहीं दे सके तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, रथ में सवार टेक्नीशियन तत्काल आपका ब्लड ग्रुप जांच करके बता देंगे।


दरअसल, फाउंडेशन की स्टडी में पता चला कि जिन्हें अपना ब्लडग्रुप नहीं पता वे रक्तदान के प्रति उदासीन रहते हैं। एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी है कि भारत में 70 प्रतिशत लोगों को अपना ब्लड ग्रुप ही नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed