फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blood deficiency related diseases including anemia

Dehradun News: एनीमिया-थैलेसीमिया के मरीजों का डाटा होगा तैयार, आसान होगा उपचार

Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Blood deficiency related diseases including anemia
Iदून अस्पताल में हुई बैठक, प्रदेश की सेंट्रलाइज्ड लैब बनाई जाएगीI
विज्ञापन




दून मेडिकल कॉलेज में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें एनीमिया और थैलेसीमिया सहित रक्त की कमी से जुड़ी बीमारियों और हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के सहयोग से उत्तराखंड को एनीमिया और थैलेसीमिया सहित अन्य बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर शोध एवं जागरूकता की जरूरत है।

कहा कि जल्द एक सेंट्रलाइज्ड लैब एवं प्रदेश भर के मरीजों का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। जिससे एनीमिया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य मरीजों के इलाज में मदद मिल सकेगी। सभी मरीजों का एक जगह पंजीकरण होने से उनकी बीमारी के साथ ही बीमारी की स्टेज पर भी नजर रखी जाएगी। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर आशुतोष सयाना ने डॉक्टर धर्मेंद्र एवं दून मेडिकल अस्पताल की ओर से दिए गए प्रस्तावों की सराहना की।
विज्ञापन




कहा कि प्रदेश को रक्त की कमी एवं अन्य बीमारियों से मुक्त करने के लिए ऐसे कदम उठाने जाना जरूरी हैं। इस मौके पर एनएचएम के निदेशक डाॅ. मनु जैन, प्राचार्य डाॅ. गीता जैन, एमएस डाॅ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डाॅ. धनन्जय डोभाल, बाल रोग की विभागाध्यक्ष डाॅ. नूतन, डाॅ. भावना पंत, डाॅ. चित्रा जोशी रहे। जबकि मेडिकल काॅलेज के हल्द्वानी प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी, अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. चंद्रप्रकाश भैसोड़ा, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. चंद्रमोहन रावत ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन






दून अस्पताल में हार्मोन परीक्षण मशीन खराब होने से बुधवार को करीब 300 मरीजों की थायराइड सहित कई जांचे नहीं हो सकी। एमएस डाॅ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हार्मोन परीक्षण मशीन खराब है। कंपनी ने मशीन ठीक होने तक सैंपल की जांचें अन्य सेंटर पर कराए जाने की बात कही है। कहा, बुधवार शाम तक मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार तक मशीन ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed