फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blind cricket competition will be held in dehradun

पहली बार देहरादून में होगी ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता, खेलेंगे देशभर के 100 से ज्यादा खिलाड़ी

Tue, 17 Oct 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Blind cricket competition will be held in dehradun

देहरादून में पहली बार आयोजित किए जा रहे नॉर्थ इंडिया ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ राज्यों के 100 से अधिक क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। 23 से 26 अक्तूबर तक राजधानी के अलग-अलग मैदानों में प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजन से जुड़े यूसर्क के निदेशक दुर्गेश पंत ने प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

Blind cricket competition will be held in dehradun
demo pic

चार दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले राजधानी के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम और रेंजर्स मैदान में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट से चुने जाने वाले खिलाड़ियों को विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
 

दुबई में होने वाले ब्लाइंड वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। नॉर्थ जोन ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के महासिचव शैलेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम गत वर्ष पाकिस्तान को हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत चुकी है। प्रतियोगिता से चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप लगेगा। विश्व कप से पहले टीम पूरी तैयारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed