फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blast in factory at sitarganj.

फैक्ट्री में धमाका, महिला समेत नौ श्रमिक झुलसे, दो गंभीर

Thu, 09 Jul 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज Updated Thu, 09 Jul 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
blast in factory at sitarganj.

उत्तराखंड के सितारगंज में सिडकुल की एक फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ बेकिंग ओवन का बर्नर फटने से आग लग गई।

विज्ञापन

ओवन की गरम गैस से नौ श्रमिक झुलस गए, जबकि धमाके से फैक्ट्री के प्लांट के ऊपर का टीनशेड भी उड़ गया। हादसे में झुलसे नौ श्रमिकों में से दो की हालत की गंभीर बनी हुई है।

घायलों में पांच का बृजलाल अस्पताल हल्द्वानी और चार का यहां के रतूड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड के वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिडकुल की सुरिन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में पेंट पकाने के प्लांट में धमाके के साथ बेकिंग ओवन का बर्नर फट गया।

ओवन से निकली गरम गैस की चपेट में आने से ठाकुरद्वारा निवासी नबल (24) पुत्र भगवान दास और नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्रपाल सिंह (34) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को फैक्ट्री के वाहन से हल्द्वानी के बृजपाल अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

blast in factory at sitarganj.

इसके अलावा हादसे में पंडरी निवासी आमिर (22) पुत्र इरशाद अहमद, विपिन (27) पुत्र नाथूजी, माधोपुर पीलीभीत (यूपी) निवासी रमेश चंद्र (40) पुत्र नारायन लाल, अजीतपुर बरा निवासी नेतराम (32) पुत्र मुरारी लाल, ग्राम ढेमा बदलापुर जिला जौनपुर (यूपी) निवासी सुनील (18) पुत्र स्व. चिंतामणि, ग्राम पंडरी थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी अशोक (22) पुत्र बिहारी लाल एवं बाईपास कॉलोनी निवासी शायरा खातून (40) पत्नी अलाउद्दीन को रतूड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां डॉक्टरों ने आमिर, सुनील और रमेश की गंभीर स्थिति को देख उन्हें भी हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां नबल और महेंद्रपाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना न देने पर करीब एक घंटा देरी से सिडकुल चौकी इंचार्ज योगेश दत्त मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और प्लांट हेड एनके अग्रवाल से घटना की जानकारी ली। प्लांट हेड एनके अग्रवाल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जाएगी।

हादसे का कारण डिजाइन फेलियर है या फिर कोई तकनीकी कमी हो सकती है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों का पूरा इलाज फैक्ट्री प्रबंधन कराएगा। इधर, एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने भी फैक्ट्री पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed