फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black money will turn on wight money

45 फीसदी टैक्स दो और कर लो कालेधन को सफेद

Wed, 25 May 2016 04:06 PM IST
संजय त्रिपाठी / अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 May 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
black money will turn on wight money
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।

आयकर विभाग से छुपाकर यदि कोई संपत्ति बनाई है और अब उसे व्हाइट करने का इरादा है तो सरकार ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका लाई है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने डोमेस्टिक डिस्क्लोजर स्कीम-2016 पेश की है, जिसमें देश में कालेधन से बनाई गई संपत्तियों के खुलासे का मौका दिया गया है। इसके तहत संपत्ति पर 45 फीसदी टैक्स देकर उसे एक नंबर का बनाया जा सकता है। खास बात यह भी है कि इस स्कीम में शामिल होने वाले करदाता घोषित संपत्ति को लेकर भविष्य में अभियोजन और स्क्रूटनी की पेचीदगियों में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन


वर्ष 1997 में तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने वॉलेंट्री डिस्क्लोजर स्कीम पेश की थी। इस स्कीम में शामिल होने वाले सामान्य करदाताओं को 30 फीसदी और कंपनी के मामलों में 33 फीसदी टैक्स देकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का इंतजाम था। इस योजना को लोगों ने हाथोंहाथ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि छह माह चली स्कीम में आयकर विभाग को 4,147 करोड़ रुपये बतौर टैक्स मिले। उसके बाद से ऐसी स्कीम का इंतजार करदाताओं को था। बीते वर्ष कालेधन से विदेशों में अर्जित संपत्तियों का खुलासा करने की स्कीम पेश हुए थी, जिसमें 3400 करोड़ रुपये विभाग को बतौर राजस्व मिला। 

इसी क्रम में अब डोमेस्टिक डिस्क्लोजर स्कीम-2016 पेश की गई है, जिसमें सभी प्रकार के करदाताओं को एक ही श्रेणी में रखते हुए फ्लैट 45 फीसदी टैक्स लेकर संपत्तियों को एक नंबर में करने का ऑफर दिया गया है। इसमें 30 फीसदी टैक्स है और टैक्स की राशि का 25 फीसदी सेस और इतनी ही पेनाल्टी है।

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस स्कीम का लाभ लेने वाले करदाताओं को घोषित चल-अचल संपत्तियों को लेकर अभियोजन और स्क्रूटनी की कार्रवाई नहीं झेलना पड़ेगा। यह योजना एक जून से 30 सितंबर तक चलेगी। इस अवधि में घोषित संपत्तियों पर 30 नवंबर तक टैक्स जमा करना होगा।

आज की दर पर होगा मूल्यांकन

black money will turn on wight money
फेंगशुई धन

आयकर अधिकारियों के मुताबिक यदि दो नंबर की रकम से कोई संपत्ति पूर्व में खरीदी गई थी, तो उसका मूल्यांकन एक जून की तिथि से होगा।

मान लीजिए किसी ने 100 गज का एक प्लॉट अघोषित तौर पर दस साल पहले दस लाख रुपये में लिया था और आज उसकी मार्केट वैल्यू एक करोड़ रुपये है तो आयकर विभाग एक करोड़ रुपये मानते हुए इस पर 45 लाख रुपये टैक्स लेकर इसे घोषित मानेगा। कुछ यही स्थिति सोने-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की घोषणा करने पर होगी।

चौतरफा घेरने के बाद आई योजना
केंद्र में नई सरकार आने के तत्काल बाद से ही कालेधन के प्रचलन पर निगरानी और अंकुश लगाने की कवायद शुरू हो गई थी। आयकर सलाहकार सीए विवेक खन्ना की मानें तो सरकार ने सबसे पहले रियल इस्टेट के क्षेत्र में तमाम पाबंदियां लगाईं। इसमें सर्किल रेट के नीचे रजिस्ट्री करवाने और 20 हजार रुपये से अधिक राशि की नकद धनराशि एडवांस में न दिए जाने समेत तमाम नियम बनाए गए।

ऐसे तमाम नियम-कानून के चलते देश के रियल इस्टेट मार्केट में कालेधन का प्रवाह काफी हद तक रुक गया। इसके बाद ज्लेवरी सेक्टर पर भी शिकंजा कसा गया।

एक निर्धारित राशि के जेवर या बुलियन खरीदने की दशा में पैन कार्ड की अनिवार्यता और उसके बाद ज्वेलरी सेक्टर को एक्साइज ड्यूटी की जद में लाना इसी कड़ी में शामिल है। इसके बाद यह डिस्क्लोजर स्कीम पेश की गई है। माना जा रहा है कि इसमें सन-97 के मुकाबले कई गुणा टैक्स सरकार के खजाने में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed