फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black money seized in rudrapur

उत्तराखंड के चुनावी दंगल में दिल्ली से पहुंचा कालाधन!

Mon, 28 Apr 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 28 Apr 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
black money seized in rudrapur

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रुद्रपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर दिल्ली की सेंट्रो कार से पांच लाख रुपए बरामद किए, जिसे आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कार सवार ने बताया कि वह महाराष्ट्र से काशीपुर जा रहा है, लेकिन कार हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।

इसका कारण पूछने पर कार सवार सही जवाब नहीं दे पाया और न ही इतने पैसे का कोई दस्तावेज दिखा पाया। इस धनराशि को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है और विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया

black money seized in rudrapur

एसडीएम पीसी दुम्का और सीओ राजीव मोहन के नेतृत्व में रविवार को सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला।

दुम्का ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार संख्या डीएल-4सीएजे-5448 से पांच लाख रुपए की नगदी मिली।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

पुलिस ने रकम कब्जे में लेकर आयकर विभाग के अधिकारी अरुण कुमार रंजन को सुपुर्द कर दिया। बताया कि वाहन स्वामी ने अपना नाम महाराष्ट्र निवासी महेंद्र गुप्ता बताया। उससे रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि इतनी बड़ी रकम लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने के लिए हो सकती है।

बेहिसाब पैसे लाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

black money seized in rudrapur

आयकर अधिकारी अरुण कुमार रंजन ने बताया कि पांच लाख रुपए ट्रेजरी में जमा करा दिए गए हैं।

उचित दस्तावेज मिलने पर ही पैसे रिलीज होंगे, अन्यथा यह धनराशि जब्त कर ली जाएगी और बेहिसाब पैसे लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

एसडीएम ने बताया कि एक अन्य वाहन से भी दो लाख रुपए बरामद हुए, लेकिन वाहन स्वामी द्वारा कैश से संबंधित रसीद दिखाने के बाद रुपए लौटा दिए गए।

अचानक चले इस अभियान से वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। कई चालक वाहनों को लेकर संपर्क मार्गों से भागते नजर आए।

इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सौ वाहनों का चालान भी काटा। टीम में सिडकुल चौकी इंचार्ज एके सिंह, एसआई किशन राम चन्याल, एसआई ओमप्रकाश आदि पुलिस कर्मी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed