{"_id":"67b22e8c0a06ad677309994f","slug":"black-jaundice-team-of-doctors-will-go-to-gadharona-tomorrow-for-investigation-dehradun-news-c-5-1-drn1030-621128-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला पीलिया: चिकित्सकों की टीम कल गाधारोना जाकर करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला पीलिया: चिकित्सकों की टीम कल गाधारोना जाकर करेगी जांच
विज्ञापन
Iबढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान
I
Iपीड़ित व्यक्ति के परिवार के लोगों की भी होगी जांचI
Iपॉजीटिव मिलने पर शुरू किया जाएगा इलाज
I
Iस्वास्थ्य विभाग ने गाधारोना समेत विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे काला पीलिया के मामलों का संज्ञान लिया है। अमर उजाला इस गंभीर बीमारी को लेकर लगातार अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित कर रहा है, जिसके बाद रविवार को जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने के आदेश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकों की टीम गाधारोना गांव में ग्रामीणों की जांच करेगी। बीमारी के लक्षण वाले मरीजों के इलाज की प्रक्रिया शुरू होगी।I
Iगौरतलब है कि शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में काला पीलिया तेजी से बढ़ रहा है। चिंताजनक यह है कि जो मामले स्वास्थ्य विभाग के पास रजिस्टर्ड हो रहे हैं उनसे कई गुना अधिक मामले सरकारी अस्पताल तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। कई लोग बीमारी को छिपा भी रहे हैं वहीं कई लोग महंगा इलाज होने के डर से टेस्ट तक नहीं करा रहे हैं।I
Iचिंताजनक बात यह है कि सिविल अस्पताल रुड़की में लंढौरा क्षेत्र के गाधारोना गांव के 45 मरीजों का इलाज चल रहा है। काला पीलिया का हाॅटस्पॉट बन चुके इस क्षेत्र को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि भगवानपुर क्षेत्र के कई अन्प्य गांवों में भी यह रोग तेजी से फैल रहा है। एक साल के भीतर इस बीमारी के करीब 450 मरीज अस्पताल में पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 83 का उपचार वर्तमान में चल रहा है। इसे लेकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और गाधारोना गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच के आदेश दिए। वहीं, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि गाधारोना गांव के ग्राम प्रधान की ओर से भी गांव में काला पीलिया की बीमारी होने की जानकारी दी गई है। मंगलवार को टीम गांव पहुंचकर जांच करेगी। जो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित मिलेगा उसके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
I
I
I
Iकाला पीलिया की समस्या को देखते हुए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाधारोना गांव में मंगलवार को चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी और शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों की जांच की जाएगी। टीम को पूरी एहतियात के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अन्य जगहों पर भी जांच कराई जाएगी। - डॉ. आरके सिंह, सीएमओ हरिद्वारI