फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black carbon found in Antarctica poses a threat of accelerated glacier melting Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: अंटार्कटिका में मिला ब्लैक कार्बन ग्लेशियर तेजी से पिघलने का खतरा, जंगल की आग से निकला

Sat, 13 Dec 2025 12:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:39 PM IST
सार

अंटार्कटिका में ब्लैक कार्बन ग्लेशियर तेजी से पिघलने का खतरा है। वैज्ञानिक डॉ. महेश बांदल बताते हैं कि यहां पर वे दो साल से अध्ययन कर रहे हैं। इसमें देखा गया है कि पूर्वी अंटार्कटिका में लासर्मन हिल्स के पास पपलगून (झील) के सेडीमेंट में ब्लैक कार्बन मिला है। जबकि अंटार्कटिका में 99% से अधिक बर्फीला स्थान है।

विज्ञापन
Black carbon found in Antarctica poses a threat of accelerated glacier melting Uttarakhand news in hindi
वैज्ञानिक डॉ. महेश बांदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के वैज्ञानिक को पूर्वी अंटार्कटिका में जंगल की आग से निकला ब्लैक कार्बन मिला है। संस्थान के वैज्ञानिक के अनुसार, अध्ययन में माना जा रहा है कि अंटार्कटिका में यह ब्लैक कार्बन हजारों किमी दूर साउथ अमेरिका या आस्ट्रेलिया में लगने वाली जंगल की आग से पहुंचा होगा।

विज्ञापन


वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में कार्यशाला में आए एनसीपीओआर के वैज्ञानिक डॉ. महेश बांदल बताते हैं कि यहां पर वे दो साल से अध्ययन कर रहे हैं। इसमें देखा गया है कि पूर्वी अंटार्कटिका में लासर्मन हिल्स के पास पपलगून (झील) के सेडीमेंट में ब्लैक कार्बन मिला है। जबकि अंटार्कटिका में 99% से अधिक बर्फीला स्थान है।
विज्ञापन


ऐसे में यह ब्लैक कार्बन साउथ अमेरिका या आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगने वाली आग के उत्पन्न होने के बाद हवा के जरिए पहुंचा होगा। यह दोनों जगह हजारों किमी दूर है। डॉ. महेश कहते हैं कि अध्ययन में पता चला है कि यहां पर ब्लैक कार्बन करीब सात हजारों साल से मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी

पता चलता है कि जंगलों में आग लगने की घटना पहले से हो रही हैं। वे कहते हैं कि ब्लैक कार्बन हीट को अवशोषित करता है, जिससे ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार बढ़ती है। अंटार्कटिका के पिघलने से सागर के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed