फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJYM will run a door to door campaign in the civic elections

Dehradun News: निकाय चुनाव में डोर टू डोर अभियान चलाएगा भाजयुमो

Thu, 02 Jan 2025 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
BJYM will run a door to door campaign in the civic elections
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में निकाय चुनावों में घर-घर जाकर प्रचार करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर अभियान के माध्यम से आम जनमानस को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगे। विकासनगर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक के संबोधन में जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। विकास व कल्याण की योजनाओं से देश लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई में घर-घर जाकर जनहित की योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देंगे। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी विनोद सुयाल ने कहा भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अरुण मित्तल, विपुल मूसला, दिव्या राणा, विनायक नौटियाल, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed