फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP's padyatra tomorrow regarding 'Modi Hai Na' program

Dehradun News: ‘मोदी है ना'''' कार्यक्रम को लेकर भाजपा की पदयात्रा कल

Sat, 23 Dec 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP's padyatra tomorrow regarding 'Modi Hai Na' program
‘मोदी है ना‘ कार्यक्रम को लेकर 24 दिसंबर को पवेलियन मैदान से भाजपा की पदयात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हाथीबड़कला के सर्वे ग्राउंड में समाप्त होगी। भाजपा ने पदयात्रा का पोस्टर और गीत का विमोचन किया।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि 24 दिसंबर को दून के पवेलियन मैदान में विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट यात्रा को रवाना करेंगे।
विज्ञापन




यात्रा दर्शनलाल चौक से होते हुए घंटाघर, बहल चौक, दिलाराम चौक होते हुए सर्वे ग्राउंड हाथीबड़कला में समाप्त होगी। यह पदयात्रा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। मोदी है ना कार्यक्रम के माध्यम से जो युवा पहली बार वोटर बना है, इसकी बहुत बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि इस पदयात्रा में विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। अनुमान है कि लगभग 25 हजार युवा, जनमानस व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वही इस अवसर पर मोदी है ना कार्यक्रम के लिए पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का भी विमोचन किया गया। इस दौरान महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अंशुल चावला, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अक्षत जैन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed