{"_id":"6804faf476f78825970e1ab0","slug":"bjp-yuva-morcha-demonstrated-against-national-herald-case-effigy-burnt-too-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120595-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला भी फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला भी फूंका
विज्ञापन
- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचारी पार्टी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचारी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए सोनिया-राहुल के पुतले को भी आग के हवाले किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट व देश विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दो हजार करोड़ की संपत्ति का मात्र 50 लाख रुपये में अधिग्रहण करना भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार के आरोपी सोनिया गांधी व राहुल गांधी हैं। यह स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का अपमान है और पत्रकारों के साथ विश्वासघात है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सोनिया व राहुल गांधी के पुतले भी जलाए। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या राणा, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, गिरीश सप्पल, विनोद कश्यप, विनायक नौटियाल, नरेश कुमार, सारांश डोगरा, सुमित टोंक, नीरज चौहान, आकाश कुमार, राहुल भारती आदि उपस्थित रहे।