फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workshop on Waqf Amendment Act today CM Dhami Uttarakhand News in hindi

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी बोले-वक्फ की एक-एक इंच भूमि की देखभाल होगी, मुस्लिम समाज को मिलेगा फायदा

Fri, 18 Apr 2025 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

वक्फ संशोधन कानून पर भाजपा की कार्यशाला में कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि वक्फ की एक-एक इंच भूमि की देखभाल होगी।

विज्ञापन
BJP workshop on Waqf Amendment Act today CM Dhami Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक छेड़छाड़ किए बिना उत्तराखंड में वक्फ की एक-एक इंच भूमि की जांच और देखभाल की जाएगी। वक्फ संशोधन से सरकार इसका उपयोग गरीब, पसमांदा भाइयों और मुस्लिम बहनों के कल्याण में करेगी। प्रदेश में 5700 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। इनका पूरे सत्यापन से रिकार्ड बनाकर गहन जांच की जाएगी। जहां अवैध कब्जे होंगे, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित वक्फ संशोधन जनजागरण अभियान की कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा के संदेश के साथ भाजपा वक्फ जनजागरण अभियान चलाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक और युग परिवर्तनकारी निर्णय ले रहा है, वक्फ संशोधन कानून इसकी बानगी है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी की भी धार्मिक स्वतंत्रता पर आंच नहीं आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून का सर्वाधिक लाभ मुस्लिम समाज में गरीबों, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं, अनाथ बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाला है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाया कि लाखों करोड़ की प्रॉपर्टी के बावजूद क्यों इसके माध्यम से गरीबों की मदद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ की जो जमीन कब्जों से मुक्त कराई जाएगी
हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कानूनी सुधार की विस्तृत जानकारी आम जनता तक पहुंचानी है, ताकि विपक्ष की भ्रमित और भय पैदा करने की राजनीति पर पूरी तरह लगाम लगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है इसलिए जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई होगी।

भाजपा प्रदेश प्रभारी व वक्फ संशोधन की केंद्रीय कमेटी के सदस्य दुष्यंत गौतम ने कहा कि वक्फ की जो जमीन कब्जों से मुक्त कराई जाएगी, उन पर मुस्लिम महिलाओं के लिए पीएम आवास बनाए जाएंगे। 20 अप्रैल से पांच मई तक भाजपा वक्फ संशोधन कानून के बारे में जन जागरण अभियान चलाएगी। दो सत्र में हुई इस कार्यशाला में मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने भी भाग लिया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इस संशोधन में सभी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।


ये भी पढ़ें...Mussoorie Bus Accident:  दिल्ली से मसूरी आ रही बस कमानी टूटने से रोड पर पलटी, 27 सवारियों को लेकर चली थी रात

20 से 22 अप्रैल तक जिलों में कार्यशालाएं होंगी
दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि इस कानून के सभी प्रभावित पक्षों को इसकी सही और विस्तृत जानकारी हो ताकि उसका अधिक लाभ वे भविष्य में ले सकें। प्रदेश कार्यशाला की तर्ज पर आगामी 20 से 22 अप्रैल के मध्य सभी जिलों में कार्यशालाएं होंगी जिसे अगले चरण में मंडलों तक लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed